![]()
कार्रवाई की जानकारी देते एसएसपी
सीमावर्ती जिला तरनतारन में पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान नशा तस्करों, गैंगस्टरों और ड्रोन आधारित तस्करी के खिलाफ निर्णायक सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में चलाए गए इन अभियानों के माध्यम से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।
.
नसा तस्करों से क्या बरामद हुआ:
- हेरोइन: 242.888 किलोग्राम
- अफीम: 14.804 किलोग्राम
- नशीली गोलियां/कैप्सूल: 86,287
- ड्रग मनी: ₹75,39,500 नकद
- अन्य पदार्थ: भारी मात्रा में चूरा पोस्त, नशीला पाउडर और हरे पोस्त के पौधे।
- आईस ड्रग (Meth/Ice): 1.259 किलोग्राम
ड्रोन तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’: पाकिस्तान से होने वाली ड्रोन तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 175 मामले दर्ज किए।
- NDPS ड्रोन मामले: 88 मामलों में 45 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनसे 58.78 किलोग्राम हेरोइन, 4.97 किलोग्राम अफीम और 16 ड्रोन बरामद हुए।
- हथियार व पुर्जे: सामान्य तस्करी के मामलों में 56 ड्रोन, 18 ड्रोन पार्ट्स, 17 मैगजीन और 214 कारतूस जब्त किए गए।
गैंगस्टरों और संपत्तियों पर कार्रवाई
संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने कुल 30 गैंगस्टरों को दबोचा, जिनमें कैटेगरी ‘ए’ के 12 खूंखार अपराधी शामिल हैं। नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ते हुए NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत 71 तस्करों की ₹36.61 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई। साथ ही, अवैध रूप से निर्मित 6 घरों पर ‘पीले वारंट’ जारी कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।
अवैध शराब पर शिकंजा
आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत 441 मामले दर्ज कर 404 आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान लाखों मिलीलीटर अवैध व अंग्रेजी शराब सहित 95,755 किलोग्राम लाहन नष्ट की गई।
