मुख्य बातें

अमरोहा में 1.81 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटे: जिले में 11 लाख 89 हजार 197 मतदाता बचे, पहले 13 लाख 70 हजार थे – Amroha News

अमरोहा में 1.81 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटे:  जिले में 11 लाख 89 हजार 197 मतदाता बचे, पहले 13 लाख 70 हजार थे – Amroha News


रोहित प्रजापति | अमरोहा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के समापन के बाद मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के दौरान जिले में कुल 1 लाख 81 हजार 177 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब जिले में 11 लाख 89 हजार 197 मतदाता शेष बचे हैं, जबकि अभियान से पहले यह संख्या 13 लाख 70 हजार 374 थी।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इसे वर्ष 2003 के बाद का सबसे बड़ा शुद्धिकरण अभियान माना जा रहा है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए गए सत्यापन में सामने आया कि चारों विधानसभाओं में 28,124 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी, जिनके नाम अभी भी सूची में दर्ज थे। इन मृत मतदाताओं के परिवारों से सत्यापन के बाद नाम हटाने की कार्रवाई की गई।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सॉफ्टवेयर और जमीनी सत्यापन का उपयोग किया गया, जिसमें 32,819 ऐसे मतदाता भी पाए गए जिन्हें अधिकारी ट्रेस नहीं कर पाए। अभियान के दौरान सबसे बड़ी संख्या उन मतदाताओं की थी जो स्थानांतरित हो चुके थे। सर्वे में पता चला कि 85 हजार 808 मतदाता ऐसे हैं जो अन्य स्थानों पर स्थायी रूप से जाकर बस गए हैं।

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने या संशोधन कराने का अवसर है। इसके लिए 6 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने अपील की है कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेज भरकर जमा करा दें।

विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति

  • विधानसभा धनौरा में कुल मतदाता 348805 और हटाए गए मतदाता 58455
  • विधानसभा नौगांवा सादात में कुल मतदाता 332968 और हटाए गए मतदाता 33718
  • विधानसभा अमरोहा में कुल मतदाता 315199 और हटाए गए मतदाता 43009
  • विधानसभा हसनपुर में कुल मतदाता 373402 और हटाए गए मतदाता 45995



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *