मुख्य बातें

शिक्षा निदेशालय के आदेश, छुटिट्यों में लेंगे प्री बोर्ड एग्जाम: 23 दिसंबर के बाद 31 को दोबारा जारी किया नोटिफिकेशन, बच्चे व अभिभावक परेशान – Rohtak News


रोहतक के प्राइवेट स्कूलों में प्री बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें 9 व 12 जनवरी को 12वीं कक्षा का प्री बोर्ड एग्जाम कुछ स्कूलों में लिया जाएगा। जबकि हरियाणा सरकार व शिक्षा निदेशालय की तरफ से 1 से 15 जनवरी तक सर्दी की छुटिट्यों घोषित

.

शिक्षा निदेशालय की तरफ से 23 दिसंबर को एक लेटर जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि 1 से 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टी रहेगी और इस दौरान 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए पहले से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल के लिए बुलाया जा सकता है।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से 31 जनवरी को रिवाइज लेटर जारी किया गया, जिसमें सर्दी की छुट्टियों के दौरान प्रैक्टिकल के साथ प्री बोर्ड के एग्जाम लेने के बारे में भी कहा गया। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी रिवाइज लेटर के बाद कुछ स्कूलों ने प्री बोर्ड एग्जाम को शेड्यूल करवा कर दिया।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किया लेटर।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किया लेटर।

छुट्टियों में प्री बोर्ड एग्जाम करवाने से अभिभावक नाराज सरकार व शिक्षा विभाग की तरफ से 1 से 15 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई और इस दौरान प्राइवेट स्कूलों की तरफ से 12वीं कक्षा के प्री बोर्ड एग्जाम शेड्यूल करने से अभिभावकों में नाराजगी नजर आ रही है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ घूमने गए हुए है और एग्जाम शेड्यूल आने से उनके सपनों पर पानी फिर गया है।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से आया लेटर डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रीना हरजाई ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की तरफ से 31 दिसंबर को एक लेटर आया है, जिसमें प्री बोर्ड एग्जाम लेने बारे में निर्देश है। उसी के आधार पर एग्जाम का शेड्यूल बनाकर जारी किया गया है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार ही स्कूल प्री बोर्ड एग्जाम लेगा।

रोहतक डीईओ मंजीत मलिक।

रोहतक डीईओ मंजीत मलिक।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से आया रिवाइज लेटर स्कूलों में भेजा जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की तरफ से 23 दिसंबर को लेटर आया था, जिसमें छुट्टियों के दौरान प्रैक्टिकल लेने के बारे में कहा गया था। लेकिन 31 दिसंबर को दोबारा लेटर जारी हुआ, जिसमें प्रैक्टिकल के साथ प्री बोर्ड एग्जाम लेने के बारे में भी निर्देश दिए है। लेटर सभी स्कूलों में भेज दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *