मुख्य बातें

पंजाब में युद्ध नशा विरुद्ध- दूसरा चरण: CM मान बोले- जो आता है, गाली देने लग पड़ता है; केजरीवाल बोले- अकालियों ने नशा घर-घर पहुंचाया – Jalandhar News


लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान।

पंजाब के जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बुधवार को युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। ये शुरुआत आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की।

.

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है। पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। 1 मार्च 2025 को फेज-एक की शुरुआत हुई। साफ नीयत से यह प्रोजेक्ट शुरू किया। पंजाब ही नहीं किसी भी राज्य में इस तरह नहीं हुआ। ऐसा नहीं पंजाब में ही नशा बिकता है। हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में नशा बिकता है। लेकिन वहां की सरकारों ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि हमारे से पहले अकाली दल की सरकार रहीं। उसी समय नशा घर घर पहुंचा। उनके नेता नशा पहुंचाने लगे। फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार आई। उन्होंने 60 दिन में नशा खत्म करने की शपथ ली। लेकिन कुछ नहीं कर पाए।

जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान की शुरुआत की।

जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान की शुरुआत की।

एक साल में 28 हजार NDPS केस दर्ज किए केजरीवाल ने कहा कि जब हमें ड्रग्स के खिलाफ जंग शुरू करनी थी, तो कई लोगों ने हमें डराया कि ये बहुत खतरनाक लोग हैं। वे आपके परिवारों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन हम डरे नहीं क्योंकि हमने अपने लोगों से वादा किया था।

एक साल में हमने 28 हजार NDPS केस दर्ज किए। यह केस फर्जी नहीं है। इन केसों में 88% सजा हो रही है। लगभग 42 हजार तस्कर पकड़े गए। किसी राज्य में इतने स्तर पर नहीं पकड़े गए। इनमें से 350 बहुत बड़े तस्कर हैं।

तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया उन्होंने कहा कि आपके गांव, हलके या इलाके में एक्शन हुआ। तस्करों ने घर, महल और इमारतें बना रखी थीं। इन पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। जिसका नाम लेने से लोग डरते थे, उसे पकड़कर जेल में डाला दिया। उसका नाम लेने की लोगों में हिम्मत नहीं है। लोग, प्रशासन व पुलिस डरती थी। यह आम आदमी पार्टी की हिम्मत थी, जिसने उसे जेल में पहुंचा दिया।

मंच पर बैठे अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान।

मंच पर बैठे अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान।

जो आता है पंजाब को गाली देने लग पड़ता है सीएम ने कहा कि जो आता है पंजाब को गाली देने लग पड़ता है। मैं नॉर्थ जोन कल्चर की मीटिंग में गया था। गृह मंत्री अमित शाह के सामने हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान हर स्टेट वाले कहते थे कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है, हमे यह दिलवा दो। मैंने कहा कि बड़े को ही लूटी जाओ। मैंने कहा कि कोयला और तेल नहीं है। वरना उसमें भी हिस्सेदारी मांग लेते। मैंने कहा कि हमारे पास पानी समेत कुछ नहीं है।

अकाली दल वाले तो डायनासोर की लीद उठाने की नौकरी देंगे उन्होंने कहा कि चार साल में 61 हजार को नौकरियां मेरिट के आधार पर दी है। हमारी नीयत साफ है। नौकरियां डिग्री मुताबिक हीं मिल रही है। अकाली दल वाले नौकरियां तो देते ही नहीं हैं। अकाली दल वाले तो डायनासोर की लीद उठाने की नौकरी देंगे।

कार्यक्रम के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *