जमुई नगर परिषद क्षेत्र में 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक निजी बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना बायपास रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने हुई। घायल मिस्त्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को द
.
घायल कर्मी की पहचान कल्याणपुर निवासी गुड्डू कुमार शर्मा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, गुड्डू शर्मा एक निजी बिजली मिस्त्री है। वह शहर के एलआईसी कार्यालय के सामने स्थित डॉक्टर राजेश कुमार के क्लीनिक के पीछे बिजली ठीक करने गया था।
बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया
इसी दौरान, पास से गुजर रहे 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
