मुख्य बातें

रजरप्पा भुचूंडीह में जमीन से निकल रही आग: रामगढ़ में ग्रामीणों ने सीसीएल और प्रशासन से की शिकायत, दहशत में लोग – Ramgarh (Jharkhand) News

रजरप्पा भुचूंडीह में जमीन से निकल रही आग:  रामगढ़ में ग्रामीणों ने सीसीएल और प्रशासन से की शिकायत, दहशत में लोग – Ramgarh (Jharkhand) News


रामगढ़ जिले के रजरप्पा भुचूंडीह में भूमिगत कोयले में लगी आग से स्थिति चिंताजनक हो गई है। जमीन से निकल रही आग ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।

.

आग से खेत और खलिहान को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन धंसना शुरू हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

आग लगने से जले पेड़।

ग्रामीणों ने आग बुझाने की मांग की

क्षेत्र में स्थित झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर भी खतरे में है। ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर आग बुझाने की मांग की है।

हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *