मुख्य बातें

नौकरी के नाम पर 200 युवकों से ठगी: सरायकेला में प्रति व्यक्ति 30-35 हजार रुपए वसूले, चार सुपरवाइजर पकड़े गए – saraikela kharsawan News

नौकरी के नाम पर 200 युवकों से ठगी:  सरायकेला में प्रति व्यक्ति 30-35 हजार रुपए वसूले, चार सुपरवाइजर पकड़े गए – saraikela kharsawan News

सरायकेला में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कपाली ओपी क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी द्वारा युवकों से ठगी की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

.

आरोपी तमोलिया क्षेत्र में रहकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवकों को कंपनी में नौकरी का झांसा दे रहे थे। ठगों ने युवकों से पैसे लेकर उन्हें प्रोडक्ट प्रचार के नाम पर घुमाया। जब सच्चाई सामने आई, तो पीड़ित युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से मामले को उजागर किया।

प्रत्येक युवक से 30 से 35 हजार रुपए वसूले गए

कपाली थाना की पुलिस ने चार सुपरवाइजरों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पुलिस इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। प्रत्येक युवक से 30 से 35 हजार रुपए वसूले गए। कंपनी के संचालक का नाम बिहार के लखीसराय निवासी इनामुल हक बताया गया है।

पीड़ितों ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले जमशेदपुर पुलिस ने भी इसी तरह के एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया था।

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *