मुख्य बातें

जमशेदपुर में ​​​​​​​अपहृत बच्चा 14 घंटे में बरामद: आरोपी महिला गिरफ्तार, बेटी की सूनी गोद भरने के लिए चार माह के बच्चे को चुराया था – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में ​​​​​​​अपहृत बच्चा 14 घंटे में बरामद:  आरोपी महिला गिरफ्तार, बेटी की सूनी गोद भरने के लिए चार माह के बच्चे को चुराया था – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ढेगाम हाट बाजार से अगवा किए गए चार माह के बच्चे को मात्र 14 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

.

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को बताया कि आरोपी महिला झुमारानी मंडल (40) की बेटी की कोई संतान नहीं है। इस वजह से आरोपी महिला ने बच्चे की चोरी की और उसे अपनी बेटी को दे दिया।

6 साल की बहन के गोद में था बच्चा

यह घटना 11 जनवरी 2026 को हुई थी। रंगामटिया गांव की निवासी प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ ढेगाम हाट बाजार में मुर्गी बेचने आई थीं। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण, प्रतिमा सरदार ने अपने चार माह के बेटे इंद्रदेव सरदार को कुछ देर के लिए अपनी छह वर्षीय बेटी ममता सरदार की गोद में दे दिया था।

इसी दौरान, दोपहर करीब तीन बजे भीड़ का फायदा उठाकर झुमारानी मंडल ने बच्चे का अपहरण कर लिया। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी शाम करीब छह बजे मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

मां को सौंपा गया बच्चा

इस टीम ने मात्र 14 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी झुमारानी मंडल भेलाईडीह की रहने वाली है। बरामद चार माह के बच्चे इंद्रदेव सरदार को उसकी मां प्रतिमा सरदार को सकुशल सौंप दिया गया है।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्त फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *