जापान के टोक्यो यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल।
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (एआईयू) के अध्यक्ष व छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो विश्वविद्यालय (UTokyo) का दौरा किया। प्रो. पाठक न
.
भारतीय छात्रों को संख्या दोगुनी करेगा जापान
UTokyo के अधिकारियों ने स्टडी इन जापान फ्रॉम साउथ एशिया परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। परियोजना का लक्ष्य आगामी पांच वर्षों में जापान में अध्ययन करने वाले दक्षिण एशियाई छात्रों की संख्या को दोगुना करना है। आंकड़ों के अनुसार, जापान में भारतीय छात्रों की संख्या 2024 में 1,685 से बढ़कर 2028 तक लगभग 3,000 होने का अनुमान है। प्रतिनिधिमंडल को जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी (JST) के तहत संचालित ‘सकुरा साइंस प्रोग्राम’ और भारत–जापान संयुक्त ‘लोटस प्रोग्राम’ की जानकारी भी दी गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से
एआईयू ने टोक्यो विवि को दिए प्रस्ताव
प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि भारत–जापान के विश्वविद्यालयों के बीच संस्थागत साझेदारी, संयुक्त शोध और छात्र–शिक्षक आदान–प्रदान से वैश्विक स्तर पर ज्ञान सहयोग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने भारतीय विश्वविद्यालयों की ओर से सहयोग के ठोस प्रस्ताव भी रखे, जिनका टोक्यो विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने स्वागत किया।यह दौरा भारत–जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
