मुख्य बातें

बहादुरगढ़ में आर्मी जवान ने खुद को मारी गोली, मौत: नाभा में लांस नायक तैनात, 6 महीने पहले छुट्टी आया था – bahadurgarh (jhajjar) News

बहादुरगढ़ में आर्मी जवान ने खुद को मारी गोली, मौत:  नाभा में लांस नायक तैनात, 6 महीने पहले छुट्टी आया था – bahadurgarh (jhajjar) News


थाना असौदा बहादुरगढ़, जिला झज्जर।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में मंगलवार शाम को एक आर्मी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

एक साल बाद होनी थी रिटायरमेंट

जानकारी के अनुसार गांव मांडौठी के 30 वर्षीय आर्मी जवान विजय उर्फ भोलू पुत्र रामकरण ने अज्ञात कारणों के चलते अपने प्लाट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है। विजय वर्तमान में पंजाब के नाभा में आर्मी में बतौर लांस नायक तैनात थे। उनकी रिटायरमेंट में मात्र एक साल शेष था।

थाना असौदा, बहादुरगढ़।

लाइसेंसी हथियार से की वारदात

माडौठी चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि विजय पिछले छह महीने से छुट्टी पर घर आए हुए थे। सोमवार को अचानक उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ भिजवाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *