बिहार में मंगलवार को TRE-4 को लेकर प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
.
पुलिस की कार्रवाई में कई अभ्यर्थियों को चोट आई है। कुछ कैंडिडेट्स को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। 1 बजे से कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। साढ़े 3 घंटे बाद पुलिस ने डाकबंगला चौराहा खाली करवा लिया है।
वहीं, पुलिस ने छात्र नेता दिलीप समेत 10 लोगों हिरासत में लिया गया है। सभी कोतवाली थाने पर है।
इससे पहले अभ्यर्थियों को समझाने के लिए मजिस्ट्रेट एमएच खान को बुलाया गया। कैंडिडेट्स ने उनके पैर पकड़ लिए। वो ACS से मिलवाने की गुहार लगाने लगे। फिर 5 अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग के ACS से बातचीत करने के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने डाकबंगला पर 3 लेयर में बैरिकेडिंग की थी। कैंडिडेट्स बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस के जवान आंसू गैस के गोले लेकर खड़े दिखे। कैंडिडेट्स यहां से CM हाउस जाने की कोशिश कर रहे थे।
इससे पहले गांधी मैदान में पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस को धक्का देकर कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए।
अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार 15 सितंबर से पहले 1.20 लाख पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करे। कैंडिडेट्स सीटों की कटौती का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में करीब 6 हजार अभ्यर्थी शामिल हैं।
कैंडिडेट्स पर पुलिस के एक्शन की तस्वीरें….
कैंडिडेट्स पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कैंडिडेट्स पर लाठियां बरसाईं।

पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर अभ्यर्थियों को पीटा।
अब कैंडिडेट्स के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए….

डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन करते कैंडिडेट्स।

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता दिलीप बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

गांधी मैदान पर कैंडिडेट्स पुलिस को धक्का देकर डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े।

तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते छात्र नेता दिलीप।
शिक्षा मंत्री के बयान के बाद शुरू हुआ विरोध
कैंडिडेट्स का कहना है कि, सरकार ने पहले ऐलान किया था कि चौथे चरण में 1 लाख से अधिक की बहाली होगी, लेकिन शिक्षा मंत्री ने शिक्षक दिवस पर बयान दिया था कि 26 हजार से अधिक ही भर्ती निकाली जाएगी। शिक्षा मंत्री के इसी बयान का कैंडिडेट्स ने विरोध शुरू कर दिया।
प्रदर्शन सुबह 11 बजे से पटना कॉलेज से शुरू हुआ। अभ्यर्थियों ने खेतान मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाक बंगला चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री आवास जाने का ऐलान किया है।

मजिस्ट्रेट एमएच खान के पैर पकड़कर अभ्यर्थियों ने कहा कि हमें ACS से मिलवा दीजिए।
16 से 19 दिसंबर के बीच होगी TRE-4 की परीक्षा
इस पूरे विवाद पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार चौथे चरण में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती कराने जा रही है। उन्होंने परीक्षा और रिजल्ट की तिथियां भी घोषित की हैं।
परीक्षा 16 से 19 दिसंबर 2025 के बीच होगी। परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी।


कैंडिडेट्स के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
