मुख्य बातें

मेदिनीनगर में युवक का शव मिला: पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका, रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में महिलाओं ने देखा – Palamu News



मेदिनीनगर शहर के कांदू मोहल्ला में शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिला। युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका जताई गई है। शव झाड़ी में फेंका हुआ था।

.

कांदू मोहल्ला की कुछ महिलाएं रेलवे लाइन किनारे शौच करने गई थीं। उन्होंने झाड़ी में शव देखकर आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलने पर टीओपी 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने मृतक की पहचान नहीं की।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है। जहां से शव बरामद हुआ, उससे कुछ दूरी पर गुरुवार सुबह गोली चलने की घटना हुई थी।

आसपास के लोगों को पहले लगा था कि यह गोली चलाने वाले गोलू पासवान का शव है। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह किसी अन्य युवक का शव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *