मुख्य बातें

पटरियों पर लेटा युवक; मालगाड़ी से कटकर गई जान..VIDEO: पलामू के युवक को नहीं मिल रही थी नौकरी, डिप्रेशन में उठाया सुसाइड का कदम – Palamu News

पटरियों पर लेटा युवक; मालगाड़ी से कटकर गई जान..VIDEO:  पलामू के युवक को नहीं मिल रही थी नौकरी, डिप्रेशन में उठाया सुसाइड का कदम – Palamu News

पलामू जिले के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार दुबे के रूप में हुई है। वह हरेंद्रनाथ दुबे का इकलौता बेटा था। घटना रविवार की है। सुसाइड करने का वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रंजीत रविवार सुबह घर से निकले और स्टेशन पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कुछ देर खड़े रहने के बाद करीब 10:30 बजे उन्होंने अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी को देखा। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई। वह प्लेटफॉर्म से उतरकर ट्रैक पर चले गए। पहले कुछ देर खड़े रहे, फिर पटरी पर सिर रखकर लेट गए। प्लेटफॉर्म के छोर पर होने के कारण कोई भी समय रहते उन्हें बचा नहीं सका। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। CCTV में कैद हुई पूरी घटना इस पूरी घटना का वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। रंजीत को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजन रात तक उनकी तलाश करते रहे। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर वे एमएमसीएच पहुंचे और शव की शिनाख्त की। आज पोस्टमार्टम कराया गया। नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में था परिजनों के अनुसार, रंजीत कुमार दुबे पढ़ाई में काफी अच्छे थे। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तथा संत जेवियर कॉलेज, रांची से शिक्षा प्राप्त की थी। बावजूद इसके उन्हें स्थायी नौकरी नहीं मिल पाई। जिससे वे काफी समय से मानसिक तनाव में थे। बताया गया कि वर्ष 2018 में भी उन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी जान बची थी। इस बार उन्होंने फिर वही कदम उठाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *