मुख्य बातें

ताजमहल में ध्वजा फहराने जा रहे हिंदूवादियों को रोका: शाहजहां के उर्स पर किया था ऐलान, नंगे पैर हाथ में थाल लेकर निकले – Agra News

ताजमहल में ध्वजा फहराने जा रहे हिंदूवादियों को रोका:  शाहजहां के उर्स पर किया था ऐलान, नंगे पैर हाथ में थाल लेकर निकले – Agra News

आगरा में शाहजहां के 371वें उर्स पर ताजमहल में 1720 मीटर लंबी चादरपोशी के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने 21 मीटर लंबा भगवा ध्वज लहराने का ऐलान किया था। हिंदूवादी कार्यकर्ता ताजमहल पर भगवा ध्वज फहराने के लिए निकले। पुलिस ने सभी को ताजमहल से पहले रास्ते में रोक लिया। पुलिस से हिंदूवादियों की काफी देर तक जिरह हुई। वो ताजमहल जाने पर अडे़ थे। बाद में समझा-बुझाकर ध्वज को मंदिर में चढ़ाया गया।
अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने उर्स के दौरात ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए ध्वज फहराने की बात कही थी। इसको लेकर सुबह से ही पुलिस ने मीरा राठौर को घर में नजरबंद कर लिया था। मगर, मीरा राठौर कार्यकर्ताओं के साथ नंगे पैर हाथ में थाल लेकर 21 मीटर लंबा ध्वज लेकर निकली। पुलिस ने उन्हें कई जगह रोका। मगर, मीरा राठौर आगे बढ़ती गई। पुलिस ने ताजमहल से करीब 500 मीटर पहले पुरानी मंडी चौराहे के पास मीरा राठौर को रोक लिया। पुलिस से हुई तकरार
पुलिस द्वारा रोकने पर हिंदूवादियों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि ताजमहल में जब उर्स पर कव्वाली और चादरपोशी हो सकती है तो वो भी भगवा ध्वज चढ़ा सकते हैं। पुलिस ने उन्हें काफी देर तक समझाया। हिंदूवादियों ने जमकर नारेबाजी की। भारत माता के जयकारे लगाए। काफी देर के बाद हिंदूवादियों ने शिव मंदिर में ध्वजा को चढ़ाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *