मुख्य बातें

JLF में गौर गोपालदास बोले-रिश्तों से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं: मौत तो बेवजह बदनाम है, असली तकलीफ तो जिंदगी से है – Jaipur News

JLF में गौर गोपालदास बोले-रिश्तों से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं:  मौत तो बेवजह बदनाम है, असली तकलीफ तो जिंदगी से है – Jaipur News

शनिवार को जयपुर लेटरेचर फेस्टिवल का सेशन राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की स्पीच के साथ शुरू हुआ।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने कहा- रिश्ते सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, क्योंकि रिश्तों से ज्यादा जरूरी शायद कुछ भी नहीं होता। कब तक अकेले रहोगे? कोई तो चाहिए, जिससे अपनी कहानी शेयर कर सको। पैसा और सक्सेस सब रह जाएग

.

लोग अक्सर मौत को बेवजह बदनाम करते हैं, जबकि असली तकलीफ तो जिंदगी से होती है। हर इंसान की जिंदगी में इस वक्त कोई न कोई ऐसा बोझ होता है, जो उसे अंदर से परेशान कर रहा होता है। सवाल यह है कि आज आप कौन-सा बोझ नीचे रखने को तैयार हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया के दौर का जिक्र किया। कहा- आज लोग अपनी सेल्फी दुनिया को दिखा देते हैं, लेकिन दिल की बात कहने के लिए किसी अपने की जरूरत होती है।

जाने-माने लेखक यतींद्र मिश्र ने कहा- प्रियजन जब बिछड़ जाते हैं, तब ही क्यों प्रसिद्धि या अवॉर्ड मिलते हैं। मैंने डेढ़ साल में अपनी मां और पिता को खोया, काश उनको मैं अवॉर्ड दिखा पाता।

अयोध्या के पूर्व राज परिवार के सदस्य यतींद्र ने संजॉय के. रॉय को कहा कि आपने मुझे अयोध्या के राजा के रूप में संबोधित किया। मैं यहां कहूंगा कि अयोध्या के राजा श्री राम हैं। हम तो सेवक हैं।

जयपुर के JLN मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में चल रहे जेएलएफ के तीसरे दिन (शनिवार) का सेशन राज्यसभा सांसद और इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति की स्पीच के साथ शुरू हुआ। देश के जाने-माने लेखक यतींद्र मिश्रा को कन्हैयालाल सेठिया अवॉर्ड दिया गया।

उधर, आज (शनिवार) होने वाले प्रमुख सत्रों में गांधी, सावरकर और जिन्ना के विचारों, उनकी विरासत और आज के भारत पर उनके प्रभाव को लेकर संवाद किया जाएगा।

JLF की PHOTOS…

जाने-माने लेखक यतींद्र मिश्रा को JLF में कन्हैयालाल सेठिया अवॉर्ड दिया गया। इस मौके पर संजॉय रॉय, गौर गोपाल दास, नमिता गोखले और रंजीत होसकोटे मौजूद रहे।

जाने-माने लेखक और अयोध्या के पूर्व राजपरिवार के सदस्य यतींद्र मिश्र ने कहा- मैंने डेढ़ साल में अपनी मां और पिता को खोया है। काश उनको मैं ये अवॉर्ड दिखा पाता।

जाने-माने लेखक और अयोध्या के पूर्व राजपरिवार के सदस्य यतींद्र मिश्र ने कहा- मैंने डेढ़ साल में अपनी मां और पिता को खोया है। काश उनको मैं ये अवॉर्ड दिखा पाता।

JLF में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने कहा- यह सोचें कि उनकी जिंदगी में ऐसा कौन-सा किस्सा या परेशानी है, जिसे अब छोड़ देना चाहिए।

JLF में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने कहा- यह सोचें कि उनकी जिंदगी में ऐसा कौन-सा किस्सा या परेशानी है, जिसे अब छोड़ देना चाहिए।

JLF में राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति ने अपनी मदरलैंड, मदर लेंग्वेज के बारे में बात की।

JLF में राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति ने अपनी मदरलैंड, मदर लेंग्वेज के बारे में बात की।

जयपुर के JLN मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में चल रहे जेएलएफ के तीसरे दिन (शनिवार) बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

जयपुर के JLN मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में चल रहे जेएलएफ के तीसरे दिन (शनिवार) बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *