मुख्य बातें

जमुई में नाली विवाद पर बवाल: मुखिया–ग्रामीणों में हाथापाई, जेसीबी से काम पर आपत्ति, ‘मेरी दबंगई है’ वाला वीडियो वायरल – Jamui News




जमुई जिले की गरसनडा पंचायत में नाली निर्माण को लेकर मुखिया और ग्रामीणों के बीच विवाद गहरा गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य में नियमों के विपरीत जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि सदियों से नाले का पानी पूर्व से पश्चिम दिशा में बहता रहा है, जिसे अब जबरन बदलने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि इससे नाली बनने के बाद पानी उनके घरों में घुस सकता है। जो करना है कर लो, मेरी दबंगई है
विवाद के दौरान मुखिया अशोक पासवान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कथित तौर पर यह कहते सुने जा रहे हैं, “जेसीबी से ही काम होगा, जो करना है कर लो, मेरी दबंगई है।” ग्रामीणों ने इसे खुली धमकी और दबंगई बताया है। ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया
एक अन्य वीडियो में मुखिया मनरेगा के तहत जेसीबी से काम कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं, जिस पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। नाली विवाद की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मुखिया ने मोबाइल बंद करने की धमकी दी, जिससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। अशोक पासवान के बीच हाथापाई
इस दौरान ग्रामीण नवल किशोर पासवान और मुखिया अशोक पासवान के बीच हाथापाई हो गई। नवल किशोर पासवान ने आरोप लगाया कि मुखिया ने पहले हाथ उठाया, जिसके बाद उन्होंने भी आत्मरक्षा में हाथ उठाया। उन्होंने मुखिया पर लगातार दबंगई करने का आरोप लगाया। मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने नाली निर्माण को गलत तरीके से किए जाने की शिकायत की है। मुखिया द्वारा गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि नाली विवाद को लेकर उन्हें मौके पर भेजा गया है और फिलहाल सभी आरोपों की जांच की जा रही है। स्थिति बिगड़ती देख टाउन थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर मुखिया और ग्रामीणों के बीच विवाद को शांत कराया। गौरतलब है कि गरसनडा पंचायत के मुखिया अशोक पासवान पहले भी अपनी कार्यशैली को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *