मुख्य बातें

मधुबनी में डॉक्टर के क्लीनिक में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: अपराधियों ने गले से ढाई लाख की सोने की चेन छीनी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद – Madhubani News

मधुबनी में डॉक्टर के क्लीनिक में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग:  अपराधियों ने गले से ढाई लाख की सोने की चेन छीनी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद – Madhubani News

मधुबनी शहर के स्टेशन मोहल्ला स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। गुरुवार को तीन अपराधियों ने डॉक्टर गुप्तेश्वर कुमार घोष के गले से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई, जब डॉक्टर गुप्तेश्वर कुमार घोष अपने क्लीनिक में मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान तीन अपराधी क्लीनिक में घुसे और अचानक उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। घटना इतनी तेजी से हुई कि डॉक्टर या आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। घटना की सूचना तुरंत मधुबनी नगर थाना पुलिस को दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मधुबनी नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर गुप्तेश्वर कुमार घोष से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से शहर में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *