मुख्य बातें

बीडीए का पीला पंजा गरजा: रॉयल विला के पास 1500 वर्गमीटर में बस रही अवैध कॉलोनी जमींदोज – Bareilly News

बीडीए का पीला पंजा गरजा:  रॉयल विला के पास 1500 वर्गमीटर में बस रही अवैध कॉलोनी जमींदोज – Bareilly News


अवैध कालोनी पर बुलडोजर चलते हुए

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सख्त तेवर एक बार फिर देखने को मिले हैं। मंगलवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने थाना बारादरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉलोनी पर अपना बुलडोजर चला दिया। आला हजरत रोड पर रॉयल विला कॉलोनी के पास लगभग 1500 वर्

.

BDA की अवैध कालोनी के खिलाफ कार्यवाही

पूरी तैयारी के साथ पहुंची टीम, किसी की एक न चली

बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार और विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सहायक अभियंता मनोज कुमार सिंह गजेंद्र पाल शर्मा के साथ अवर अभियंता अजीत साहनी, सीताराम और सुरेंद्र द्विवेदी भी मौजूद थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई और देखते ही देखते अवैध निर्माण को मलबे में तब्दील कर दिया गया।

बीडीए की चेतावनी: सस्ते के चक्कर में न फँसें, पहले नक्शा पास कराएं

कार्रवाई के बाद बीडीए ने आम जनता के लिए एक सख्त संदेश जारी किया है। अधिकारियों ने कहा, “सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कोई भी प्लॉटिंग या निर्माण करने से पहले बीडीए से नक्शा पास कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया कोई भी निर्माण पूरी तरह अवैध है।”

प्राधिकरण ने खरीदारों को भी सलाह दी है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट या मकान खरीदने से पहले यह जरूर पता कर लें कि उसका नक्शा बीडीए से पास है या नहीं। अगर नक्शा पास नहीं है, तो ऐसी संपत्ति खरीदने से बचें, वरना भविष्य में प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी खुद निर्माणकर्ता की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *