मुख्य बातें

मैनपुरी में काले तेल के अवैध कारोबार का खुलासा: 16 टन मिलावटी तेल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार – Mainpuri News

मैनपुरी में काले तेल के अवैध कारोबार का खुलासा:  16 टन मिलावटी तेल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार – Mainpuri News

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में एसओजी टीम ने काले तेल के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। सिरसागंज रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 16 टन मिलावटी काला तेल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। देर रात तक एसओजी और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जांच में जुटी रही। पुलिस को लंबे समय से करहल क्षेत्र में काले तेल के अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर एसओजी टीम निगरानी कर रही थी। बुधवार को सूचना मिली कि सिरसागंज रोड स्थित एक गोदाम में टैंकर से संदिग्ध तेल उतारा जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान गोदाम में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद तेल अवैध आपूर्ति के लिए लाया गया था। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना जिला पूर्ति विभाग को दे दी गई है। संयुक्त टीम द्वारा तेल के नमूने लेकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी विपिन कुमार उर्फ साधु यादव, रायबरेली निवासी टैंकर चालक राजेंद्र कुमार और मथुरा के छाता निवासी संजय को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, काला तेल तारकोल, कच्चे तेल, तेल साफ करने वाले पाउडर, मिलावटी डीजल और मिट्टी के तेल को मिलाकर तैयार किया जाता है। आरोपी इसे सस्ते दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *