मुख्य बातें

हापुड़ में कोहरे से स्विफ्ट और अर्टिगा की टक्कर: 5 लोग घायल, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसा; डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार – Dhaulana News

हापुड़ में कोहरे से स्विफ्ट और अर्टिगा की टक्कर:  5 लोग घायल, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसा; डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार – Dhaulana News

हापुड़ में रविवार सुबह हाफिजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब स्विफ्ट कार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। कार चालक की पहचान बुलंदशहर के सियाना रोड निवासी प्रशांत शर्मा के रूप में हुई है। कार में गाजियाबाद के संजय नगर निवासी विनोद पांडे (52 वर्ष), उनके पुत्र दीपचंद पांडे और पुत्रवधू दीपा पांडे सवार थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जेएमएस स्कूल के सामने स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। स्विफ्ट कार के पलटने के तुरंत बाद, पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार उससे टकरा गई। अर्टिगा कार को बरेली के पुराना शहर निवासी राजा खान चला रहे थे। इस टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में स्विफ्ट कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य कराया। इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *