मुख्य बातें

रेवाड़ी का Original Outlaw घोड़ा दुबई में फिर धूम: रेसिंग स्टेबल Godolphin में गोठड़ा निवासी रविंद्र के घोड़े पर हासिल किया दूसरा स्थान – Rewari News

रेवाड़ी का Original Outlaw घोड़ा दुबई में फिर धूम:  रेसिंग स्टेबल Godolphin में गोठड़ा निवासी रविंद्र के घोड़े पर हासिल किया दूसरा स्थान – Rewari News


Original Outlaw घोड़े के साथ रवि और अनीता चौहान।

रेवाड़ी के गोइड़ा निवासी रवि चौहान के Original Outlaw घोड़े ने दुबई में अपना जलवा दिखाया है। दुबई के रेसकोर्स मैदान में हुई 1400 मीटर दौड़ में Original Outlaw ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 16 जनवरी 2026 को Race-4 (Azizi Rêve) टर्फ पर हुई इस 1400 मीटर रेस

.

विजेताओं की घोषणा के बाद घोड़े के साथ रवि चौहान और अनीता चौहाना।

रविंद्रगढ़ के नाम से बनाई पहचान रविंद्र चौहाना ने गांव गोठड़ा में रविंद्रगढ़ के नाम से फार्म हाउस बनाया हुआ है। रविंद्र चौहाना रेस में भाग के लिए Original Outlaw घोड़े को लेकर अपनी पत्नी अनीता चौहाना के साथ दुबई पहुंचे हुए हैं। जहां उनकी पहचान रविंद्रगढ़ के कुंवर रवि चौहान और रानी अनीता चौहान के रूप में अपनी पहचान बनाई हुई है।

प्रतियोगिता में ये बने विजेता रेस में पहला स्थान दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रतिष्ठित रेसिंग स्टेबल Godolphin के घोड़े Beccali ने हासिल किया। Godolphin स्टेबल दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का है, जिसका दुनिया में सबसे बड़ी रेसों में दबदबा रहता हैं। तीसरे स्थान पर (USA Bloodline) का घोड़ा Smart System रहा, जो अंतरराष्ट्रीय रेस हॉर्स ओनर Semen Boiarov का है। जो दुबई रेसिंग सर्किट में एक मजबूत नाम माना जाता है।

रवि चौहाना और अनीता चौहाना को सम्मानित करते हुए।

रवि चौहाना और अनीता चौहाना को सम्मानित करते हुए।

यह मेरी नहीं, पूरे भारत और गांव की जीत रवि चौहाना ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं है। यह जीत पूरे भारत और गांव गोठड़ा की जीत है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। रवि चौहाना 22 जनवरी को स्वदेश लौट सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *