मुख्य बातें

सिरसा में पुलिसकर्मी-युवकों के झगड़े का वीडियो वायरल: एएसआई वर्दी में ओर दूसरा जैक से पीटता दिख रहा, दोनों पक्षों ने शिकायत दी – dabwali News

सिरसा में पुलिसकर्मी-युवकों के झगड़े का वीडियो वायरल:  एएसआई वर्दी में ओर दूसरा जैक से पीटता दिख रहा, दोनों पक्षों ने शिकायत दी – dabwali News

सिरसा जिले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और दो युवकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में हैं और उसके साथ का दूसरा व्यक्ति हाथ में गाड़ी का जैक लिए दो युवकों को मारते हुए दिख रहा है। दोनों युवकों को चोट मारकर घायल कर दिया गया। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां पर खड़े दिख रहे हैं, लेकिन मारते वक्त कोई उनको छुड़वा नहीं रहा। जब युवक लहू-लुहान हो जाता है तो मौजूद व्यक्ति उनको छुड़वाते हैं। इस बीच कोई अन्य व्यक्ति इस घटना की वीडियो भी बना रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी पहले मारते और बाद में वीडियो बनती देख फोन कान पर लगाकर बात करता दिख रहा है। यह वीडियो कुछ देर बाद वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रानियां क्षेत्र में सादेवाला-गिंदड़ रोड पर रविवार शाम को हुई। पुलिस ने जहां सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है तो दूसरी ओर युवकों ने पुलिसकर्मियों पर कार के जैक से हमला कर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानिएं शिकायत में किसने क्या आरोप लगाए डबवाली आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एएसआई रविंद्र कुमार ने डबवाली सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी की शाम वे अपने साथी एसपीओ महावीर सिंह के साथ निजी कार से गांव ढुडियांवाली जा रहे थे। रास्ते में एक बिना नंबर की ब्रेजा गाड़ी के चालक ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। एएसआई के अनुसार, जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो नशे में धुत किशोरी सीमार और सतीश झाझड़िया ने उनके साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। भागते समय एक हमलावर का मोबाइल भी मौके पर गिर गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, आरोपी बताए जा रहे सतीश झाझड़िया ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज किया है। सतीश का कहना है कि उनकी नई गाड़ी के आगे पुलिसकर्मी अपनी कार कभी तेज तो कभी धीरे चलाकर उन्हें परेशान कर रहे थे। सतीश के मुताबिक, जब उन्होंने बस अड्डे पर कार रोककर पूछताछ की, तो नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और किशोरी सीमार पर कार के जैक से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सतीश ने यह भी दावा किया कि किशोरी ने हाल ही में महाग्राम गंगा और बीरूवाली के घोटालों का पर्दाफाश किया है, जिसके चलते उन्हें रंजिशन निशाना बनाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *