मुख्य बातें

महेंद्रगढ़-सतनाली अस्पताल निर्माण जल्द शुरू होगा: स्वास्थ्य मंत्री बोली-बजट स्वीकृत, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार का लक्ष्य – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़-सतनाली अस्पताल निर्माण जल्द शुरू होगा:  स्वास्थ्य मंत्री बोली-बजट स्वीकृत, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार का लक्ष्य – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़ जिले में महेंद्रगढ़ और सतनाली अस्पतालों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। हेल्थ मंत्री आरती राव ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह बात महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। बता दे कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने महेंद्रगढ़ पहुंची थीं। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। अस्पतालों की बदलेगी दशा आगामी बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कई महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं। सरकार का ध्यान पुरानी और जर्जर हो चुकी अस्पताल इमारतों की मरम्मत, मेडिकल कॉलेजों में बेहतर डॉक्टरों की नियुक्ति, तथा सिविल अस्पतालों, सीएचसी और सब-सेंटरों को सुदृढ़ बनाने पर है। डॉक्टरों की होगी भर्ती मंत्री ने यह भी बताया कि हेल्थ डिपार्टमेंट और मेडिकल एजुकेशन में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। मेडिकल कॉलेज को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल 100 सीटों की मंजूरी है, जिसे बढ़ाकर 150 करने का प्रयास किया जा रहा है। कोरियावास मेडिकल कॉलेज से जुड़ी कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। महेंद्रगढ़ का होगा विकास महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय बनाने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह विषय उच्च स्तर पर रखा गया है। वहीं, महेंद्रगढ़-रेवाड़ी को जोड़ने वाली सड़क को जरूरी बताते हुए उन्होंने इसके फोरलेन के प्रयासों की जानकारी दी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *