मुख्य बातें

लुधियाना टायर चोरों का आतंक: रात के अंधेरे में दो ‘छोटा हाथी’ के उड़ाए टायर, CCTV आई सामने – Ludhiana News




लुधियाना के टिबा रोड स्थित राम नगर इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े दो टेंपो (छोटा हाथी) को अपना निशाना बनाया और उनके टायर चोरी कर रफूचक्कर हो गए। चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया जिसकी पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। बाइक पर आए थे शातिर चोर सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक गली में दाखिल होते हैं। उन्होंने पहले रेकी की इसके बाद बाइक रुकते ही एक युवक नीचे उतरा और बड़ी सफाई से टायर खोलने लगा। 3 टायरों पर किया हाथ साफ पीड़ितों आकाश ने बताया कि चोरों ने एक टेंपो से दो टायर और दूसरे टेंपो से एक टायर (कुल 3 टायर) चोरी किए हैं। सुबह जब गाड़ी मालिक काम पर जाने के लिए निकले, तो गाड़ियों को ईंटों पर टिका देख उनके होश उड़ गए। हम रोज़ाना की तरह अपनी गाड़ियाँ घर के बाहर खड़ी करते हैं लेकिन अब गली-मोहल्लों में भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं। चोरों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उससे लगता है कि वे पेशेवर अपराधी हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही बाइक सवार चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *