हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुत्रवधू से तंग आकर ससुर ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले व्यक्ति ने वीडियो बनाकर परिवार के पास भेजा। वीडियो में ससुर ने पुत्रवधू समेत उसके चाचा और मामा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। करीब एक साल पहले ही व्यक्ति के बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की थी। मृतक की पहचान 50 साल के लाखन सिंह निवासी उमरी के रूप में हुई। लाखन सिंह की गांव उमरी में पंक्चर की दुकान है। लाखन सिंह ने करीब 6 मिनट की वीडियो बनाई है। वीडियो में लाखन सिंह ने अपनी पुत्रवधू पर 20 लाख रुपए मांगने का दबाव डलाने की बात कही। फिलहाल, पुलिस ने पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बोला- लड़की वाले की चलती है जी लाखन सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू और मायके के लोग उनको परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मायके के लोग पंचायत लेकर आए थे। इस दौरान उसके और बेटे के साथ गाली-गलौज किया था। उसकी पुत्रवधू डाेली ने शादी के 15 दिन बाद ही अपनी हकीकत दिखा दी थी। किसी ना किसी बात पर उनको ब्लैकमेल मेल करती है। जमीन नाम करवाने के लिए कर रही टॉर्चर उसने मेरी अंगुठी और घर के जेवर अपने कब्जे में कर लिए। डोली उसके बेटे से कोई संतान भी नहीं चाहती है। घर से चार दफा भाग चुकी है। अब उसने जमीन उसके नाम करवाने की धमकी दी थी। इसके लिए उसने हमारा जीना-हराम कर रखा था। उसके पास एक और बेटा है। आजकल लड़की वालों की चलती है जी। 6 दिन से कमरा बंद करके अंदर पड़ी है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
Source link
