नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 130वें एपिसोड में मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है।
पीएम सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड पर बात की। उन्होंने अपनी सरकार के काम पर बात करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप लीक से हटके हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
उन्होंने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं, जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।
पीएम ने आगे कहा कि हम सभी का एक ही मंत्र हो क्वालिटी क्वालिटी और क्वालिटी। इंडियन प्रोडक्ट का मतलब बन जाए क्वालिटी। हम संकल्प लें कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा।

मतादाता दिवस को लेकर कहा- नए वोटर को बधाई दें
पीएम ने कहा- जैसे हम जन्मदिन मनाते हैं उसी तरह, जब भी कोई युवा पहली बार वोटर बनता है, तो पूरे मोहल्ले, गांव या शहर को एक साथ आकर उसे बधाई देनी चाहिए और मिठाई बांटनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इससे वोटिंग के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और यह भावना मजबूत होगी कि वोटर होना कितना जरूरी है।
स्टार्टप इंडिया पर कहा- हर सेक्टर में काम हो रहा
पीएम ने स्टार्टप इंडिया पर कहा कि AI, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी… आप नाम लीजिए और आपको कोई न कोई भारतीय स्टार्टअप उस सेक्टर में काम करता हुआ मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा दोस्तों को सलाम करता हूं जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।
तमसा नदी का जिक्र किया
पीएम ने उत्तर प्रदेश की तमसा नदी के लिए कहा कि लोगों ने तमसा नदी को नया जीवन दिया है। तमसा सिर्फ एक नदी नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की एक जीवित धारा है। यह नदी, जो अयोध्या से गुजरती है और गंगा में मिल जाती है, कभी इस क्षेत्र के लोगों के जीवन का आधार थी। हालांकि, प्रदूषण के कारण इसका लगातार प्रवाह बाधित हो गया था।
इसी तरह की जनभागीदारी की कोशिश आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में भी देखी गई है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो गंभीर सूखे से जूझ रहा है। यहां की मिट्टी लाल और रेतीली है, जिस वजह से लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।
इस कोशिश के तहत, 10 से ज्यादा जलाशयों को फिर से जिंदा किया गया है। ये जलाशय अब पानी से भर रहे हैं। साथ ही, 7,000 से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। इसका मतलब है कि पानी बचाने के साथ-साथ अनंतपुर में हरियाली भी बढ़ी है।
पीएम ने और क्या कहा…
- आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।
- मलेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल हैं। वहां तमिल के साथ-साथ दूसरी भारतीय भाषाओं पर भी ध्यान दिया जाता है।
- जनभागीदारी और सामूहिकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। पहले मंदिरों में भजन सुनने की परंपरा रही है। हर दौर में भक्ति को समय के अनुसार अपनाया गया है। आज के युवा भक्ति को अपने अनुभव और जीवनशैली से जोड़ रहे हैं।

‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड…
- 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें…
- 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें…
- 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की थी। पूरी खबर पढ़ें…
- 126वां एपिसोड: पीएम ने कहा- आज लता मंगेशकर की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। पूरी खबर पढ़ें…
- 125वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्राकृतिक आपदाएं हमारे देश की परीक्षा ले रही हैं। हमने भीषण बाढ़-भूस्खलन देखे। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुख पहुंचाया है। हम उन परिवारों के दुख में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जहां भी आपदाएं आईं, हमारे NDRF-SDRF के जवानों ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर, दिन-रात अथक परिश्रम किया है। पूरी खबर पढ़ें…
…………………………………….
पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार: सरवण ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की सेवा की, ब्योमा ने एक को बचाने में जान गंवाई

वीर बाल दिवस पर 26 दिसंबर को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने भी विजेता बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा ही हमें विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
