मुख्य बातें

कोरबा में सेक्स रैकेट…3 युवक-4 युवती संदिग्ध हालत में मिले: मकान में छापा मारकर पकड़ा; विरोध करने पर मोहल्ले वालों को धमकाती थी मालकिन – Chhattisgarh News

कोरबा में सेक्स रैकेट…3 युवक-4 युवती संदिग्ध हालत में मिले:  मकान में छापा मारकर पकड़ा; विरोध करने पर मोहल्ले वालों को धमकाती थी मालकिन – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को पुलिस टीम ने एक मकान में दबिश दी। इस दौरान 3 युवक और 4 युवती संदिग्ध हालत में मिले। जिसके बाद मकान मालकिन सहित युवक-युवतियों को थाने लाया गया।

.

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहती है। आरोप है कि मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

विरोध करने पर मकान मालकिन मोहल्ले वालों को धमकती थी। परेशान होकर लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवती भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

देखिए पहले ये 4 तस्वीर-

डायल- 112 से पुलिस युवक-युवतियों को बस्ती से थाने लेकर पहुंची।

मुंह को कपड़े से कवर करते हुए थाने अंदर जाते दिखी युवतियां।

मुंह को कपड़े से कवर करते हुए थाने अंदर जाते दिखी युवतियां।

पुलिस मकान मालकिन समेत 8 को मौके से पकड़ा।

पुलिस मकान मालकिन समेत 8 को मौके से पकड़ा।

युवकों भी पुलिस थाने लेकर पहुंची।

युवकों भी पुलिस थाने लेकर पहुंची।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सुरती पटेल के घर में लंबे समय से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मोहल्ले वालों ने कई बार विरोध किया। आरोप है कि मकान मालकिन बस्तीवासियों से गाली-गलौच करती और धमकी देती थी कि यह मेरा मकान है, मैं जो भी करुं।

संदिग्ध गतिविधियों से मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। उन्होंने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को मौके पर दबिश दी। मकान के अंदर मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में लिया।

थाने के अंदर जाते दिखा मौके से पकड़ा गया युवक।

थाने के अंदर जाते दिखा मौके से पकड़ा गया युवक।

पुलिस ने मौके से हरदी बाजार के रहने वाले ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार के रहने वाले राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवती को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिवत अरेस्ट किया।

वहीं, वार्ड नंबर- 36 के पार्षद अजय गोड समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने कहा कि लंबे समय से अवैध गतिविधियों के कारण इलाके का माहौल खराब हो रहा था, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

……………………………….

यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में सेक्स-रैकेट…लड़कियों की फोटो दिखाकर बुलाते थे:स्पा-सेंटर में होती थी डील, किराए के मकान में ले जाते थे कस्टमर, युवती समेत 3 पकड़ाए

रायपुर पुलिस ने एक घर से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

रायपुर पुलिस ने एक घर से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

रायपुर पुलिस ने एक घर से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 3 आरोपी मिलकर शहर में अलग-अलग जगह स्पा सेंटर चला रहे थे। यहां आने वाले ग्राहकों को वॉट्सऐप में युवतियों की फोटो दिखाकर डील करते थे। फिर उन ग्राहकों को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित किराए के मकान में लाया जाता था। इसी मकान में लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *