जयपुर में शनिवार रात गैस सिलेण्डर में आग लगने से दहशत फैल गई। आग से मकान में रखा कुछ सामान जल गया। गलतागेट थाना पुलिस ने तुरंत पहुंचकर आग से सिलेण्डर को बाहर निकाल बड़े हादसा होने से रोक लिया। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। SHO (गलतागेट) धर्म सिंह ने बताया- बासबदनपुरा के शिवा कॉलोनी स्थित एक मकान में गैस सिलेण्डर में आग लग गई। सिलेण्डर में आग लगने से मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग ने मकान में रखे गद्दे व सामान जलने लगा। आग लगने की सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत मकान से सभी को बाहर निकाला। अंदर पहुंचे पुलिस जवानों ने जैसे-तैसे गीला कपड़ा कर गैस सिलेण्डर की आग पर काबू पाया। मकान में जल रह सामान से गैस सिलेण्डर को उठाकर बाहर लेकर भागे। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया। समय रहते गैस सिलेण्डर को बाहर निकाल लेने के चलते बड़ा हादसा होने से रोक लिया गया।
Source link
