मुख्य बातें

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा आज फ्री करेंगे किसान: किसानों को प्रशासन को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकाल तक रखेंगे फ्री – Ludhiana News

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा आज फ्री करेंगे किसान:  किसानों को प्रशासन को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकाल तक रखेंगे फ्री – Ludhiana News

लुधियाना में गणतंत्र दिवस के दिन यानि आज किसान संगठनों ने लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने साफ कर दिया कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानी तो लाडोवाल टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए भी फ्री किया जा सकता है। किसान संगठन सुबह 11 बजे लाडोवाल टोल प्लाजा के पास एकत्रित होंगे ओर उसके बाद 12 बजे से टोल प्लाजा को फ्री कर देंगे। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) और भारतीय किसान मजदूर यूनियन (पंजाब) की तरफ से मिलकर किया जाएगा। सतलुज के धुस्सी बांध का काम न होने से किसान नाराज बाढ़ के समय लुधियाना की ससराली काॅलोनी में सतलुज दरिया का धुस्सी बांध टूट गया था और लोगों की जमीन व फसल को भारी नुकसान हुआ। बरसात बंद होने के बाद सतलुज दरिया में पानी कम हुआ तो प्रशासन ने ससराली धुस्सी बांध की तरफ ध्यान देना बंद कर दिया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान व ग्रामीण लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। जिला प्रशासन को मांगपत्र दे दिया। इसके बावजूद प्रशासन ने ससराली में धुस्सी बांध का निर्माण शुरू नहीं किया। प्रशासन के रवैये से किसान व ग्रामीण नाराज हैं। राहों रोड का निर्माण बंद दिलबाग सिंह ने कहा कि राहों रोड के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। मत्तेवाड़ा जंगल के बीच राहों रोड के निर्माण का काम बंद पड़ा है। प्रशासन को इस संबंध में कई बार कह चुके हैं लेकिन प्रशासन ने उसका भी काम शुरू नहीं किया। मांगें माने जाने तक रहेगा टोल फ्री दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रशासन ने जब तक उनकी मांगें नहीं मानी तब तक लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार को अब आर्थिक नुकसान नहीं होगा तब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *