महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में मौत हो गई। उनके अलावा कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शंभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और अजित पवार के सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव की भी जान चली गई। प्लेन की कमान 62 साल के कैप्टन सुमित के हाथों में थी। उनका गुरुवार को दिल्ली के पंजाबी बांग में अंतिम संस्कार किया गया। NDTV के मुताबिक, इस दौरान उनके दोस्तों ने बताया कि हादसे वाले दिन प्लेन उड़ाने की ड्यूटी सुमित की नहीं थी। प्लेन का पायलट ट्रैफिक में फंसा था। हादसे से सिर्फ कुछ घंटे पहले सुमित को ऑर्डर मिला कि उन्हें मुंबई से बारामती तक अजित पवार को चुनावी रैली के लिए ले जाना है। सुबह करीब 8 बजे, कपूर ने लियरजेट 45 प्लेन से उड़ान भरी। करीब 8:45 बजे, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। सभी के शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि पहचानना मुश्किल था। सुमित के दोस्तों ने बताया कि कपूर के शव की पहचान उनके हाथ में पहने ब्रैसलेट से हुई। कुछ दिन पहले ही हॉन्गकॉन्ग से लौटे थे कपूर सुमित के एक और दोस्त ने बताया कि कपूर कुछ दिन पहले ही हॉन्गकॉन्ग से लौटे थे। वहां से लौटने के बाद कपूर ने उनसे काफी देर तक बात की थी और उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी थी। सुमित के दोस्तों ने इस बात को सिरे से नकार दिया कि पायलट की चूक के कारण हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुमित काफी पायलट थे। उनके पास 20 हजार घंटे उड़ान का एस्पीरिएंस था। ऐसे में उनसे गलती होने की संभावना लगभग ना के बराबर थी। नए घर में शिफ्टिंग, शादी की तैयारियां चल रही थीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमित अपने पीछे पत्नी, बुजुर्ग पिता, बेटे शिव और बेटी सान्या को छोड़ गए हैं। सुमित के बेटे और दामाद भी पायलट हैं। परिवार जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। परिवार में फरवरी में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सुमित अप्रैल में 63 साल के होने वाले थे और दो-तीन साल में रिटायर होकर सुकून भरी जिंदगी की बात कर रहे थे। अब शादी की खुशियों की जगह परिवार शोक में डूबा है।
Source link
