मुख्य बातें

बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेजों के सहारे 32 टन कोयला ले जा रहे थे, कोर्ट ने भेजा जेल – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:  फर्जी दस्तावेजों के सहारे 32 टन कोयला ले जा रहे थे, कोर्ट ने भेजा जेल – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर रामानुजगंज जिले की चलगली पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत की गई। पुलिस ने मामले में धारा 318, 338, 336 एवं 3(5) भान्यासं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय कुमार, अफताब आलम और विनोद नायक शामिल हैं। सड़क किनारे लावारिस मिला था कोयले से भरा ट्रेलर पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च की रात थाना चलगली की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम डोंगरो में रात करीब 10:30 बजे सड़क किनारे ट्रेलर वाहन (CG 13 AL 4354) लावारिस हालत में खड़ा मिला। वाहन में भारी मात्रा में कोयला लदा हुआ था। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान कोयला परिवहन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। पूछताछ में सामने आया पूरा मामला मामले की जांच के दौरान संदेही सीताराम (38) से पूछताछ की गई। उसने बताया कि करीब 32 टन कोयला ट्रांसपोर्टर अफताब खान से मंगाया गया था और इसे ग्राम डोंगरो पहुंचाया जाना था। जांच में यह भी सामने आया कि ट्रेलर का ड्राइवर अक्षय कुमार था, जबकि वाहन का मालिक विनोद नायक है। तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 12 मई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच थाना चलगली पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस अवैध कोयला परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *