मुख्य बातें

मनाली में राज्य स्तरीय स्की चैंपियनशिप 5-6 फरवरी को: क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताएं शामिल, हिमाचल टीम का होगा चयन, खिलाड़ी अभ्यास में जुटे – Manali News

मनाली में राज्य स्तरीय स्की चैंपियनशिप 5-6 फरवरी को:  क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताएं शामिल, हिमाचल टीम का होगा चयन, खिलाड़ी अभ्यास में जुटे – Manali News

हिमाचल प्रदेश में मनाली के सोलंगनाला में 5 और 6 फरवरी को राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है, जिसके दौरान राज्य स्तरीय टीम का भी चयन होगा। चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित होंगी। इसमें अल्पाइन स्कीइंग की सलालम और जाइंट सलालम के साथ-साथ स्नो बोर्ड सलालम और जॉइंट सलालम सहित विभिन्न वर्गों की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य टीम में जगह मिलेगी। शीतकालीन खेलों के खिलाड़ी लंबे समय से हिमपात का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में हुई बर्फबारी से स्की स्लोप सहित पूरी घाटी बर्फ से ढक गई है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए अनुकूल माहौल मिला है। इस बार खिलाड़ियों को स्नो बीटर मशीन भी मिली है, जिसका श्रेय समाजसेवी और स्की हिमालया के एमडी अमिताभ शर्मा के योगदान को जाता है। इससे हिमाचल के खिलाड़ियों को पहली बार बेहतरीन स्की स्लोप में खेलने का अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि यह चैंपियनशिप स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *