मुख्य बातें

UPI से 1.23 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल गुम होने के बाद यूपीआई से ट्रांसफर हुए थे लाखों रुपए, बिहार से पकड़ाया आरोपी – durg-bhilai News

UPI से 1.23 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:  मोबाइल गुम होने के बाद यूपीआई से ट्रांसफर हुए थे लाखों रुपए, बिहार से पकड़ाया आरोपी – durg-bhilai News

छावनी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान माध्यम यूपीआई (UPI) के जरिए की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मोबाइल फोन के गुम होने के बाद उसके दुरुपयोग से 1 लाख 23 हजार 900 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2024 को प्रार्थी संतोष कुमार ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन गुम हो गया है। मोबाइल में जियो और आइडिया कंपनी के सिम कार्ड लगे हुए थे। कुछ ही समय बाद प्रार्थी को जानकारी मिली कि उनके फोन-पे UPI अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल 1,23,900 रुपये अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। इस शिकायत पर थाना छावनी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए वहां से खुला राज
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर उस खाते की पहचान की, जिसमें ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी। जांच में यह खाता सचिन किसपोट्टा (32 वर्ष), निवासी जिला कैमूर, बिहार के नाम से संचालित पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया। बिहार से आरोपी को किया गिरफ्तार
छावनी पुलिस ने बिहार पहुंचकर आरोपी को विधिवत हिरासत में लिया और दुर्ग लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल के दुरुपयोग कर UPI के माध्यम से राशि ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में डिजिटल लेन-देन और संबंधित बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों से भली-भांति परिचित था और गुम हुए मोबाइल का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *