छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धान खरीदी के रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक का तीन लोगों ने मिलकर अपहरण कर लिया। मारपीट करते हुए उसे कार में बैठाकर ले गए। जिसके बाद युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने युवक को झारखंड से वापस ले आया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मुड़ागांव का रहने वाला शिव प्रसाद बंजारा 55 साल ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं और बड़ा बेटा रवि नारायण बंजारा पिछले कुछ समय से झारखंड निवासी पवन साहू के साथ धान खरीदी बिक्री का काम कर रहा था। जहां रविवार को पवन साहू अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन में रवि नारायण बंजारा के घर में पहुंचा और घर अंदर जबरदस्ती आकर रवि बंजारा को धान खरीदी-बिक्री का 12 लाख रुपये बचा है उसे मांगते हुए मारपीट करने लगा। जब उसके परिजनों ने बीच बचाव किया, तो उनके साथ भी मारपीट करते हुए रवि बंजारा के गले में पहले चांदी के चैन को खींचकर मारते पीटते हुए जबरदस्ती चार पहिया वाहन में बैठाकर उसका अपहरण कर ले गए।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी
घटना के बाद मामले की शिव प्रसाद बंजारा ने मामले की जानकारी थाना में दी। जहां लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया और पुलिस की टीम युवक की तलाश में रवाना हुई। जहां पुलिस ने झारखंड से रवि नारायण बंजारा को बदमाशों के चंगुल से बचा लिया और वापस लैलूंगा ले आई। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
Source link
