मुख्य बातें

करनाल की युवती चंडीगढ़ से लापता: ट्रेजरी डिपार्टमेंट में करती है नौकरी; पिता बोले- ड्यूटी पर गई, युवक बहला-फुसलाकर ले गया – Gharaunda News

करनाल की युवती चंडीगढ़ से लापता:  ट्रेजरी डिपार्टमेंट में करती है नौकरी; पिता बोले- ड्यूटी पर गई, युवक बहला-फुसलाकर ले गया – Gharaunda News

करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय युवती के संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होनें पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन्द्री थाना में दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी चंडीगढ़ में ट्रेजरी डिपार्टमेंट में सर्विस करती है। 2 फरवरी को भी वह रोज की तरह ड्यूटी पर गई थी, लेकिन शाम तक अपने क्वार्टर में नहीं लौटी। जब परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। परिजनों को युवक पर शक पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की तरफ से न तो कोई मैसेज आया और न ही कोई फोन कॉल। परिजनों ने राजेंद्र नाम के एक युवक पर शक जताया है। शिकायत में कहा गया है कि युवक पहले भी बेटी को परेशान कर चुका है। घटना के बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद है, जिससे शक और गहरा गया है। परिजनों को आशंका है कि युवक हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया शिकायत मिलने पर इन्द्री थाना में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही उसे बरामद करने के प्रयास तेज किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *