मुख्य बातें

रायगढ़ में 2.50 लाख का गांजा जब्त: ओडिशा से लाकर बेच रहा था, घर में पेटी में छिपाकर रखा, पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा – Raigarh News

रायगढ़ में 2.50 लाख का गांजा जब्त:  ओडिशा से लाकर बेच रहा था, घर में पेटी में छिपाकर रखा, पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घर में रखे 12 किलो 400 ग्राम गांजा और बिक्री की 3,500 रुपए कैश जब्त की है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि शहर के सोनूमुड़ा देवारपारा में रहने वाला गोविंद भट्ट उर्फ बुटू (55) गांजा तस्करी में शामिल है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर समेत टीम ने आरोपी के मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। पूछताछ के दौरान गोविंद भट्ट टालमटोल जवाब देने लगा। इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां एक पेटी और डिब्बे में रखा 12 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घर में गांजा रखकर बिक्री करना स्वीकार किया।
गांजा और नकद रकम जब्त पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 किलो 400 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए) और बिक्री के 3,500 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई ASP अनिल सोनी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सोनूमुड़ा देवारपारा में दबिश दी गई। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *