मुख्य बातें

राजस्व मंत्री ने राजस्व शिविर का जायजा लिया: समय पर प्रकरणों के निराकरण और राशन वितरण के निर्देश दिए – baloda bazar News

राजस्व मंत्री ने राजस्व शिविर का जायजा लिया:  समय पर प्रकरणों के निराकरण और राशन वितरण के निर्देश दिए – baloda bazar News

बलौदा बाजार जिले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार को प्रवास के दौरान राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित प्रकरणों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री वर्मा ने बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चांपा में पंचायत भवन में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और किसान किताब जैसे प्रकरणों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। राशन वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण शिविर में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें फौती के 5, बटवारा के 2, अभिलेख त्रुटि सुधार का 1, किसान किताब के 2 और आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के 10 आवेदन शामिल थे। मौके पर 2 किसान किताब, 10 आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र और स्वामित्व योजना के तहत 64 अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, मंत्री वर्मा ने ग्राम चांपा स्थित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में राशन वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न सामग्री की उपलब्धता और समय पर राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *