मुख्य बातें

सांप के डसने से युवक की मौत: अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया – Ashoknagar News

सांप के डसने से युवक की मौत:  अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया – Ashoknagar News

अशोकनगर के बांयगा गांव में सांप के डसने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेन्द्र सिंह यादव के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह 11 बजे घास काटते समय उसे को सांप ने डसा था। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय पास के देवस्थान पर ले

.

करीब दो घंटे रुके रहे तब तक युवक की हालत बिगड़ने लगी। गांव के कुछ लोगों की सलाह पर उसे दोपहर में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बावजूद परिजन यह स्वीकार करने को तैयार नहीं हुए। वे युवक को जिला अस्पताल से राजघाट के पास देवरी गांव ले जा रहे थे। रास्ते में इमला गांव के पास दो घंटे तक झाड़-फूंक चली।

मौत के बाद भी झाड़-फूंक कराई रात में झाड़-फूंक करने वालों ने भी मान लिया कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *