मुख्य बातें

हज हाउस में शाम 4 बजे तक लगेगी वैक्सीन: अधिकारियों की अपील-कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और 2 फोटो साथ लाएं, तभी मिलेगा हेल्थ कार्ड – Bhopal News

हज हाउस में शाम 4 बजे तक लगेगी वैक्सीन:  अधिकारियों की अपील-कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और 2 फोटो साथ लाएं, तभी मिलेगा हेल्थ कार्ड – Bhopal News

भोपाल से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग और मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था का मंगलवार को अंतिम दिन है। दरअसल, हज यात्रियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण, ओरल पोलियो डोज और स्वास्थ्य परीक्षण कराना होता ह

.

यह कैंप भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सेहत सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए यह अभियान चलाया गया।

हज हाउस में लगेगा स्वास्थ्य शिविर मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज-2026 पर जाने वाले भोपाल जिले के यात्रियों के लिए सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन, एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। यहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जरूरी टीके भी लगाए जाएंगे।

कमेटी ने यात्रियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। टीकाकरण और जांच के बाद यात्रियों को Health Card for Haj Pilgrims 2026 (प्रिस्क्राइब्ड बुकलेट) पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह हेल्थ कार्ड हज यात्रा के दौरान यात्रियों के पास होना अनिवार्य रहेगा।

कौन-कौन से टीके लगाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग द्वारा हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस और पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। यह टीके हज यात्रा के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी माने जाते हैं।

जो हज यात्री किसी कारणवश 17 फरवरी तक हज हाउस में टीकाकरण नहीं करा पाएंगे, वे जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में जाकर आवश्यक टीकाकरण करा सकेंगे।

हर यात्री को मिलेगा कार्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रत्येक हज यात्री को हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है, जिससे हज यात्रा के दौरान चिकित्सा सुविधा लेने में आसानी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *