मुख्य बातें

जनजातीय संग्रहालय में देखें भील आर्ट एग्जीबिशन: कर सकते हैं मूवी का प्लान; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

जनजातीय संग्रहालय में देखें भील आर्ट एग्जीबिशन:  कर सकते हैं मूवी का प्लान; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

डीआईजी बंगला–गणेश मंदिर मार्ग बंद

शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कॉन्क्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर काली परेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

रेल यात्रियों के लिए सूचना

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के अनुसार जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक का असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर साफ दिखेगा। 21 अप्रैल से 12 मई के बीच 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर भी दिखाई देगा। 4 मई से 27 मई 2026 तक करीब 24 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से चलने वाले इस कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

आईआरसीटीसी द्वारा ‘भारत गौरव’ डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” पर रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन 20 जून 2026 को इंदौर से प्रारंभ होकर उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेगी। यात्रा की कुल अवधि 10 दिन और 9 रात होगी।पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

भील आर्ट एग्जीबिशन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा भील जनजातीय चित्रकार सुनीता भावोर के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। 73वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 मई, 2026 तक निरंतर रहेगी।

‘स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2026’

गौहर महल में आयोजित ‘स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2026’ में पारंपरिक हस्तकरघा उत्पादों की शानदार झलक देखने को मिल रही है। इस प्रदर्शनी में देशभर के बुनकर और शिल्पकार अपने उत्कृष्ट हस्तशिल्प का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें मधुबनी साड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस एक्सपो में बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और झारखंड सहित लगभग 10 राज्यों के करीब 60 बुनकर और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। यहां हाथ से बनी चंदेरी, महेश्वरी साड़ियों के साथ-साथ भागलपुरी सिल्क, वाराणसी और अन्य पारंपरिक शिल्पों की भी झलक देखने को मिल रही है। एक्सपोट 10 मई तक आयोजित किया जाएगा।

कैंपस/जॉब

हायर सेकेंडरी

मध्यप्रदेश ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। मण्डल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 07 मई 2026 से प्रारंभ होगी। सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड MPONLINE के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र www.mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

ई-प्रवेश

12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत पहले ई-प्रवेश के माध्यम से छात्रों को कॉलेज आवंटित किया जाएगा, इसके बाद संस्थान स्तर पर काउंसलिंग कराई जाएगी।

नई व्यवस्था में छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *