मुख्य बातें

पाकुड़ में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर: घर में घुस आलमारी का ताला तोड़ने के दौरान लोगों ने दबोचा, पहले भी जा चुका है जेल – Pakur News

पाकुड़ में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर:  घर में घुस आलमारी का ताला तोड़ने के दौरान लोगों ने दबोचा, पहले भी जा चुका है जेल – Pakur News

पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांचकी गांव में चोरी का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को घर के सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चांचकी गांव निवासी उजाइर हुसैन के घर में एक चोर घुस गया। चोर ने घर का मुआयना करने के बाद एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए और मौके पर पहुंच गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए घरवालों को देखकर चोर भागने लगा और छत पर पहुंच गया, लेकिन घर के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर की पहचान बेल पोखर गांव निवासी अलीम शेख के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से हथौड़ा, प्लायर, रिंच और अन्य औजार बरामद हुए। मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि चोरी का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घर के मालिक उजाइर हुसैन के आवेदन के आधार पर अलीम शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अलीम शेख का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र में भी चोरी के मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *