मुख्य बातें

निहंग से भिड़ी महंत, बोली- मैं खुलेआम नंगी हो जाऊंगी: फिर देखना, मैं बंदा हूं या औरत; खालसा बोले- डेरे में सिगरेट पीकर पाखंड करते हैं – Jalandhar News

निहंग से भिड़ी महंत, बोली- मैं खुलेआम नंगी हो जाऊंगी:  फिर देखना, मैं बंदा हूं या औरत; खालसा बोले- डेरे में सिगरेट पीकर पाखंड करते हैं – Jalandhar News


बीबी नवीत कौर और मनप्रीत सिंह खालसा।

फरीदकोट से शुरू पाखंडी भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम कंट्रोवर्सी में घिर गई है। फिरोजपुर के महंतों के डेरे की प्रमुख नवीत कौर के साथ मुहिम चला रहे मनप्रीत सिंह खालसा दमदमी टकसाल का टकराव सोशल मीडिया पर आ गया है।

.

बीबी नवीत कौर छांगे वाली का एक आडियो सामने आया है, जिसमें वह बाबा से कह रही है कि अगर आपको हमारे महंत होने पर शक है तो मैं कपड़े उतार देती हूं।

नवीत कौर ने कहा- बाबा जी, मैं सरेआम नंगी हो जाऊंगी, उस समय फिर एक नया इतिहास लिखा जाएगा कि सिंहों ने एक बीबी को नंगा किया। आप किसी को नंगा करने पर तुल गए हो। पहले गौरी महंत को कहा कि कपड़े खोल कर हम तेरे साथ ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे। आप धमकियां देकर कह रहे हैं कि तेरे कपड़े खोलेंगे, हम तुझे देखेंगे कि तू बंदा है या औरत। क्या तुम सबके कपड़े खोलोगे?

विवाद बढ़ने पर मनप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत फिरोजपुर SSP को की। इसके बाद पुलिस ने बीबी के खिलाफ फिरोजपुर थाने में FIR दर्ज कर ली है।

ये विवाद 3 महीने पहले उस समय शुरू हुआ जब मनप्रीत सिंह खासला ने पाखंडी भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम शुरू की। इस मुहिम के तहत मनप्रीत सिंह और सिख जत्थबंदियों ने कई डेरे से पाखंड करने वालों से माफी मंगवाई।

सिख जत्थेबंदी पर आरोप लगाती बीबी नवीत कौर छांगे वाली।

पहले पढ़िए बीबी नवीत कौर ने क्या कहा…

  • बाबा जी, मैं सरेआम नंगी हो जाऊंगी: मनप्रीत सिंह ने डेरे और वहां स्मोकिंग करने पर सवाल उठाया। यह भी कहा गया कि ये महंत नहीं है। इस पर बीबी नवीत कौर भड़क गईं। नवीत कौर ने कहा कि बाबा जी, मैं सरेआम नंगी हो जाऊंगी, उस समय फिर एक नया इतिहास लिखा जाएगा कि सिंहों ने एक बीबी को नंगा किया।
  • पैरों में बैठने की बात मंजूर नहीं: बीबी ने कहा- मैं मीडिया को बुलाकर सबके सामने अपने कपड़े खुद उतार लूंगी। यह बात याद रखना कि आप किसके साथ भिड़ रहे हो। मैंने माफी मांग ली ली है। आप पैरों में बैठने की बात कह रहे हैं तो यह मुझे मंजूर नहीं है। हमारे डेरों में स्मोकिंग का चलन गुरुगद्दी से है।
  • पहले शिबू माई की इज्जत उछाली गई: बीबी ने मनप्रीत सिंह खालसा को कहा कि तुम जिसे मर्जी उठाकर उसकी इज्जत उछालते फिरते हो। पहले तुम शिबू माई को लेकर आए, बेचारी शिबू माई अपनी मेहनत से आगे आई है। बाबा जी वह किसी और चीज से नहीं बल्कि अपनी मेहनत से आगे आई है। उसने अपनी भक्ति की कमाई की है।
  • दरबार के झंडे हमेशा ऊंचे रहने हैं: बीबी ने कहा कि तुम कहते हो ढोंग है, फलाना है। हम नहीं कहते कि दरबार में कोई ढोंग है, दरबार सच्चे और सुच्चे (पवित्र) हैं। उनके झंडे हमेशा ऊंचे रहने हैं और दुनिया के अंत तक ऊंचे ही रहेंगे।
  • पहले गुमराह करते हैं और फिर बैठ जाते हैं: बीबी नवीत कौर ने कहा कि ये सब लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लाइव होकर फिर बैठ जाते हैं कि हम तो जी धर्मों में कोई दरार नहीं डालना चाहते, तो फिर ये और क्या कर रहे हैं?
  • गद्दी की परंपराओं पर सवाल उठाया: उन्होंने कहा- हमारे महंतों पर सवाल उठाया जा रहा है। महंतों की गद्दी की परंपराओं पर सवाल उठाया जा रहा है। मैं अगर सिगरेट लगाती हूं तो गुरुओं का चलन है। मैं पीती नहीं हूं। हमारी परंपरा में सिगरेट लगाई जाती है।
पाखंड भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम की जानकादी देते मनप्रीत सिंह खालसा (ब्लैक कुर्ता)।

पाखंड भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम की जानकादी देते मनप्रीत सिंह खालसा (ब्लैक कुर्ता)।

मनप्रीत सिंह खालसा की नवीत कौर को लेकर अहम बातें…

  • सिख पंथ के खिलाफ गलत शब्दावली प्रयोग की: मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर कहा- पंजाब को पाखंड मुक्त करने के लिए हमारी पाखंड भगाओ पंजाब बचाओ मुहिम सिख जत्थेबंदियों के सहयोग से बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। पिछले दिनों फिरोजपुर के गांव छांगे की बीबी नवीत कौर ने सिख पंथ और हमारी जत्थेबंदी के सिंहों के खिलाफ बहुत ही गलत शब्दावली का प्रयोग किया। कई तरह के झूठे आरोप लगाए। इस संबंध में फिरोजपुर पुलिस के साथ हुई मीटिंग में बीबी ने अपनी गलती मानी और लिखित माफीनामा दिया।
  • संगत की मांग पर लाइव होकर माफी नहीं मांगी: मनप्रीत ने कहा कि संगत की मांग थी कि उन्होंने लाइव आकर गलत बोला था इसलिए माफी भी लाइव आकर ही मांगनी चाहिए थी। बीबी ने ऐसा नहीं किया। इसलिए वह सिख स्टूडेंट फेडरेशन, सत्कार कमेटी के भाई लखबीर सिंह महालम और अन्य जत्थेदारों के सहयोग से प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। प्रशासन ने नवीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने गोलूके मोड़ पर दिया जाने वाला धरना रद्द कर दिया है।
  • डेरों में सिगरेट पीते हैं, पाखंड करते हैं: मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी मुहिम पंजाब से पाखंडवाद को खत्म करने की है। किसी के डेरे को टारगेट करने की नहीं है। बीबी नवीत कौर ने एक तो खालसा पंथ को बुरा कहा, दूसरा इनके डेरे के खिलाफ इसलिए एक्शन लिया क्योंकि यहां लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। महंत पर आरोप है कि वह यहां सरेआम स्मोकिंग करती हैं। पंजाब जैसे सूबे में इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं होंगी।

*************** ये खबरें भी पढ़ें..

पंजाब के फिल्लौर में नग्न होकर घूमी लड़की, महिलाओं ने कपड़े से ढका; जेंडर चेंज कराया

पंजाब में जालंधर के फिल्लौर में जेंडर चेंज कर लड़की बना युवक नग्न होकर घूमने लगा। उसने गली में आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख मोहल्ले की महिलाएं बाहर निकलीं और कपड़े से ढककर उसे अंदर ले गए। असल में जेंडर चेंज कराने के बावजूद लोग तंज कसते थे कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब में कपड़े उतारने वाली महंत की कहानी,VIDEO:लड़के ने मेरा टॉप उतारा, मैंने निक्कर भी उतार दी

जालंधर में कपड़े उतारने वाली लड़की ने इसके पीछे की वजह बताई। अलीशा बताती हैं कि एक लड़के ने उसके टॉप पर हाथ डाला और उसे खींचकर उतार दिया। मैंने उस वक्त निक्कर पहन रखी थी। मैंने कहा कि तूने टॉप उतारा तो ले मैं निक्कर भी उतार देती हूं। इसलिए मैं कपड़ों से बाहर हो गई (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *