मानसा में केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवाइयों की सप्लाई के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारत बंद के आह्वान के तहत किया गया। शहर के अधिकांश केमिस्ट दुकानदारों ने इस बंद का समर्थन किया और अपने मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रखे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री से स्थानीय केमिस्ट ों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना उचित डिग्री और लाइसेंस के ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की सप्लाई कर रहे हैं, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। केमिस्ट एसोसिएशन ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी एसोसिएशन के नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऑनलाइन दवा सप्लाई के कारण सरकार को भी टैक्स राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 20 मई को केमिस्ट ों द्वारा दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत मानसा में भी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रखे गए। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अजय बांसल और अन्य सदस्यों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
Source link
