मुख्य बातें

48 घंटे बाद भी आजमगढ़ पुलिस खाली हाथ: एक दिन पूर्व थाने से फरार हुआ था मऊ का रहने वाला संदिग्ध चोर, मऊ में भी छापेमारी – Azamgarh News




आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाने की पुलिस कस्टडी से मऊ से हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध चोरी के आरोपी के फरार होने के 48 घंटे बाद भी रानी की सराय थाने की पुलिस खाली हाथ है। अधिकारियों की फटकार के बाद थाने की पुलिस लगातार आजमगढ़ से लेकर मऊ तक छापेमारी कर रही है। पर अभी तक थाने से फरार आरोपी का कहीं भी पता नहीं चल पाया है। रानी की सराय थाने के पुलिसकर्मी मंगलवार की रात चोरी के मामले में दबिश देकर मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र से गोलू नाम के युवक को हिरासत में लेकर आए थे। बुधवार को थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव आरोपी से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी गोलू थाने से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाने के पुलिसकर्मी और होमगार्ड युवक के पीछे काफी दूर तक दौड़े पर थाने की पुलिस को खाली हाथ होकर लौटना पड़ा। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी थाने की पुलिस अभी तक खाली हाथ है। थाने से पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में थाने के प्रभारी सुनील कुमार सिंह इस पूरी घटना पर मिट्टी डालकर इस तरह की घटना को सिरे से नकार दिया था। पुलिस के अधिकारियों को भी चेकिंग के दौरान फरार होने की कहानी बताई गई थी। थाने की पुलिस के झूठ बोलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी डीआईजी आवास के बाहर 29 मार्च 2025 को फायरिंग के मामले में भी घटना से थाने के प्रभारी ने इनकार किया था। हालांकि बाद में घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। मौका देखकर फरार हुआ आरोपी
चोरी के मामले में मऊ से पकड़ कर लाया गया गोलू नामक आरोपी थाने की पुलिस की व्यस्तता देखकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के भागने से थाने की पुलिस हॉफ्ती नजर आई। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है पर 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी की परछाई तक नहीं पकड़ पाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *