मुख्य बातें

वलसाड में ट्रक-कार की भिड़ंत में 5 की मौत: कुख्यात कुंभ घाट पर हुआ हादसा, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार – Gujarat News

वलसाड में ट्रक-कार की भिड़ंत में 5 की मौत:  कुख्यात कुंभ घाट पर हुआ हादसा, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार – Gujarat News

गुजरात के वलसाड में शुक्रवार दोपहर को कार और ट्रक की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। हादसा कपराडा तालुका के कुभ घाट पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, परिवार कपराडा के अंबा गांव का रहने वाला था। सभी लोग ईको कार से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कुंभघाट के मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार इतनी स्पीड में थी कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे तक घुस गया था। एक महिला का सिर ट्रक के टायर में फंस गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे और 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। हादसे की 4 तस्वीरें… ——————— हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में बस-ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, 4 की मौत:21 घायल, बाइक सवार टीचर का पंजा कटकर अलग जोधपुर में बस और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। एक्सीडेंट जोधपुर-जैसलमेर हाईवे (NH-125) पर केरु गांव की सरहद पर सुनारों की प्याऊ के आगे मुलानाडा रॉयल्टी नाके के पास मंगलवार शाम 4:30 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *