मुख्य बातें

अपनी मांगों के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र: व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा केंद्र गृह जिले में केंद्र करने की हैं मांग – Bettiah (West Champaran) News

अपनी मांगों के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:  व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा केंद्र गृह जिले में केंद्र करने की हैं मांग – Bettiah (West Champaran) News

बेतिया के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा का केंद्र गृह जिले में निर्धारित करने की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन तेज कर दिया है। छात्र प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 150 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि चंपारण से लगभग 150 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने से हजारों विद्यार्थियों को गंभीर आर्थिक, शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की यात्रा के कारण समय और धन की अतिरिक्त व्यय के साथ-साथ थकान भी बढ़ जाती है। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से दूसरी पाली में परीक्षा देने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि देर शाम परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटना जोखिमपूर्ण हो जाता है। वादाखिलाफी के विरोध में विद्यार्थियों का प्रोटेस्ट छात्रों के अनुसार, पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र गृह जिले में निर्धारित करने का आश्वासन दिया गया था, किंतु अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी वादाखिलाफी के विरोध में विद्यार्थियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। आंदोलनकारी छात्रों ने मांग की है कि शीघ्र ही परीक्षा केंद्र बेतिया या गृह जिले में निर्धारित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *