मुख्य बातें

हापुड़ में दो युवकों में मारपीट , VIDEO: दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर विवाद, लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला – Hapur News

हापुड़ में दो युवकों में मारपीट , VIDEO:  दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर विवाद, लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला – Hapur News

हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के पास दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को देर शाम दोनों युवकों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हुए दिख रहे हैं, जबकि आसपास खड़े लोग घटना को देखते रहे। इस मामले में सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *