मुख्य बातें

नीमच में XUV ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: दो युवकों की मौत, पुलिस ने जब्त की कार; आरोपी ड्राइवर फरार – Neemuch News

नीमच में XUV ने बाइक सवारों को टक्कर मारी:  दो युवकों की मौत, पुलिस ने जब्त की कार; आरोपी ड्राइवर फरार – Neemuch News

नीमच जिले के कुकड़ेश्वर-मनासा मार्ग पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा ग्राम घोटा पिपलिया के समीप फोफलिया फंटे पर हुआ, जब राजस्थान पासिंग महिंद्रा XUV500 ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान ग्राम कड़ी खुर्द निवासी 22 वर्षीय दशरथ पिता रमेश मेघवाल और 36 वर्षीय जोर सिंह पिता मोतीलाल बंजारा के रूप में हुई है। इस दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि टक्कर मारने वाला राजस्थान नंबर का वाहन (RJ-14, UE 5632) नीमच के नारकोटिक्स विभाग से जुड़े किसी अधिकारी का है। हालांकि, पुलिस या संबंधित विभाग ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त XUV500 को अपने कब्जे में ले लिया है। वाहन सवार और चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल वाहन मालिक के दस्तावेजों की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *