आबूरोड में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- साल 2024 में मैं माउंट आबू घूमने आई थी। इसी दौरान एक युवक से जान पहचान हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए थे। धीरे-धीरे चैट एवं मैसेज के जरिए बातचीत बढ़ने लगी। शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि युवक ने माउंट आबू घूमने के दौरान उससे शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे में आकर वह उसके संपर्क में रही। आरोप है कि बाद में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने सदर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जुटी मामले की जांच में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश और मामले की जांच जारी है।
Source link
