मुख्य बातें

थाने का रास्ता बंद होने से पुलिस पर भड़के रंधावा: गुरदासपुर ASI-होमगार्ड मर्डर के बाद जांच करने पहुंचे, बोले- पंजाब का सत्यानाश कर दिया – Gurdaspur News

थाने का रास्ता बंद होने से पुलिस पर भड़के रंधावा:  गुरदासपुर ASI-होमगार्ड मर्डर के बाद जांच करने पहुंचे, बोले- पंजाब का सत्यानाश कर दिया – Gurdaspur News


डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन जाते वक्त बैरिकेड से रास्ता बंद होने पर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पुलिस पर भड़क गए।

गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के बाद पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा देर रात पुलिस स्टेशनों की जांच करने पहुंचे। डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन का रास्ता बैरिकेड से बंद मिला तो वह भड़क उठे।

.

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब एक सांसद रात में घूम सकता है, तो आपकी पुलिस क्यों नहीं? आपको इसी बात की तनख्वाह मिलती है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पंजाब का सत्यानाश कर दिया।

रात 11 बजे सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा अचानक चेकिंग करने पहुंचे।

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि रात में जब सांसद घूम सकता था, तो पुलिस क्यों नहीं घू सकती है।

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि रात में जब सांसद घूम सकता था, तो पुलिस क्यों नहीं घू सकती है।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला

  • रास्ता बंद देखकर रंधावा भड़के: जानकारी के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की रात करीब 11 बजे, जब सांसद रंधावा पुलिस स्टेशनों और नाकों की जांच के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। रास्ता बंद देखकर रंधावा गुस्से में आ गए।
  • पुलिस गश्त लगाई, तो रास्त क्यों बंद: रंधावा ने पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए यहां खड़ी है और पुलिस स्टेशन का रास्ता क्यों बंद किया गया है। जब एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शहर में गश्त लगाई गई है, तो रंधावा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर गश्त लगाई गई है, तो रास्ता बंद करने की क्या जरूरत है।
  • सांसद घूम सकता था, तो पुलिस क्यों नहीं: रंधावा ने बताया कि उन्हें खुद आकर रास्ता खुलवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब उनकी गाड़ी आती देखी, तब एक पुलिसकर्मी ने रास्ता खोला। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि रात के समय जब एक सांसद अपनी गाड़ी में घूम सकता है, तो आपकी पुलिस और आपके ऑफिसर मर गए हैं? आपको इसी बात की तनख्वाह मिलती है। उन्होंने एक अधिकारी पर भड़कते हुए कहा कि आप सब ने पुलिस और पंजाब का सत्यानाश कर दिया है।
  • खुद रास्ता खुलवाने के दिए आदेश: रंधावा ने तुरंत पुलिसकर्मी कमलजीत सिंह को रास्ता खोलने का निर्देश दिया। रंधावा ने जोर देकर कहा कि लोगों को अपनी शिकायतें लेकर पुलिस स्टेशन आना होता है, और रास्ते बंद करने से लोग कहां जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी से भी अपील की है।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

आतंकी संगठन का दावा- ASI-होमगार्ड जवान की हत्या हमने की: गुरदासपुर पुलिस चौकी में मिली लाशें; TTH बोला- आर्मी-BSF-पुलिस छोड़ें वर्ना घर टारगेट करेंगे

गुरदासपुर में पंजाब पुलिस की चौकी में ASI और होमगार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। चौकी में एक की डेडबॉडी कुर्सी पर तो दूसरे की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। मौत का पता तब चला, जब चौकी में किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। उधर, आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इसकी जिम्मेदारी ली है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *